Shrdha Kapur ने खरीदी दशहरे पर 4.5 करोड़ की कार! फैंस देने लगें जमकर बधाईयां।

Shrdha Kapur ने खरीदी 4.5 करोड़ की कार! फैंस देने लगें जमकर बधाईयां।

अभी तो हमारे यहां त्योहारों का सीजन चल रहा है और हम सब इसका जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। और त्यौहार का माहौल हों और हम खरीदारी नही करे ये हो नहीं सकता। इस मौके पर भारतीय बाज़ार में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिलती है और लोग ख़ूब जमकर नया सामान खरीदते हैं। तो चलो अब हम आपको इस त्यौहार के सीज़न पर बड़े लोगों ने क्या खरीदा उसके बारे मे बताते हैं और आज बात करते हैं बॉलीवुड की क्वीन श्रद्धा कपूर के बारे में जिन्होंने दशहरा के शुभ मौके पर रेड Lamborghini Huracan Tecnica कार खरीदी है। जिसकी जानकारी उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा दी है। इस शानदार लग्ज़री कार की भारत में कीमत क़रीब 4.05 करोड़ रुपए है। श्रद्धा ने कहा कि ये कार मैने स्वय को एक उपहार में दी है।

Lamborghini Huracan Tecnica

श्रद्धा कपूर ने Lamborghini Huracan Tecnica लग्ज़री कार मुम्बई में स्थित Lamborghini के शोरूम Automobili Ardent India से खरीदी है। इसकी जानकारी भी शोरुम की मैनेजर पूजा चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पेज़ पर दी है। और श्रध्दा कपूर की Lamborghini Huracan Tecnica लग्ज़री कार के साथ उनकी फोटो और वीडियो पोस्ट की है। इन सोशल मीडिया फोटो में श्रद्धा कपूर लाल लैंबॉर्गिनी के साथ बहुत खुश नज़र आ रही हैं। मैनेजर ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि ये दिन वास्तव मे हमारे लिए काफ़ी अच्छा और शुभ है। हमारे शोरूम से पहली बार है कि किसी बड़े सेलिब्रेटी ने कार खरीदी है। और वो भी एक महिला एक्ट्रेस ने। शोरूम की मैनेजर पूजा चौधरी की पोस्ट पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। श्रद्धा कपूर ने पूजा चौधरी को इसके लिए सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और कहा- महिला बॉस द्वारा ये कहना बड़ी बात है और मे इसका सम्मान करती हूं।

श्रद्धा कपूर ने अपनी नई कार Lamborghini Huracan Tecnica का नारियल फोड़ जोरदार स्वागत किया और इस शानदार कार का अपने घर आने पर उसकी पूजा की। श्रध्दा कपूर का पुजा और स्वागत करते का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर अपनी नई कार का स्वागत करते,नारियल फोड़ते और पुजा करते नजर आ रही है। और इसके अलावा विडियो में श्रद्धा का कार चलाते हुए का वीडियो भी देखा गया है।

Lamborghini Huracan Tecnica

अब बात करे इस शानदार कार के फीचर्स और डिजाइन की तो Lamborghini Huracan Tecnica कार में 325kmph की टॉप स्पीड मिलती है और इसे स्टैंडर्ड EVO और ट्रैक-फोकस्ड STO वेरिएंट के साथ दिया गया है। ह्यूराकन टेक्निका 3.3 सेकंड में 0-110 kmph और 9.1sec में 250kmph से भीं अधिक की रफ्तार पकड़ सकती है। इसका ये गज़ब का डिजाइन स्टाइल सियान हाइब्रिड हाइपर कार से कॉपी गया है। इस कार की क़ीमत भारतीय बाज़ार में क़रीब 4.5 करोड़ रुपए बताई गई हैं।

अब हम बात करते हैं श्रद्धा कपूर के बारे में तो श्रद्धा कपूर बहुत सी लग्जरी कारों की शौकीन हैं और उन्हें चलाना पसंद करती है। श्रद्धा कपूर के पास इससे पहले भी ऑडी क्यू 7(80 लाख की), बीएमडब्ल्यू 7(2 करोड़ की) और मर्सिडीज बेंज जीएलई (1 करोड़ की) शानदार कारो का क्लेकशन है। वहीं हम बात करे श्रद्धा कपूर के नेटवर्थ की तो उनकी कुल संपत्ति 123 करोड़ की हैं । उन्होंने आज तक क़रीब 26 फिल्मों में काम किया है और एक फिल्म का लगभग 5 करोड़ रुपए चार्ज लेती हैं।

 

Royal Enfield ने मार्केट में धूम मचाने उतारी Super Meteor 650CC एडिशन, लोगों को खूब पसंद आ रही।

Redmi के इस 200MP कैमरा वाले स्मॉर्टफ़ोन ने मार्केट में धूम मचाई। Aapple जैसी बड़ी कंपनी के होश उड़े!

Hero लाया सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाईक, बैटरी चार्ज करने का झंझट खत्म, सिंगल चार्ज मैं 240Km रेंज

दुश्मनो का होश उड़ाने: Indian Air Force को मिला ट्विन सीटर Tejas एयरक्राफ्ट!

Leave a Comment