लो फिर आ गए, महिंद्रा लाया स्टाईलिश लुक और तगड़े फीचर्स के साथ Mahindra XUV 700 6-Seater.

लो फिर आ गए, महिंद्रा लाया स्टाईलिश लुक और तगड़े फीचर्स के साथ Mahindra XUV 700 6-Seater.

 

New Mahindra XUV 700 6-Seater :- भारत की सबसे लोकप्रिय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा मोटर्स इंडियन मार्केट में तेजी से बढ़ते कार मार्केट में अपनी सेल को और अधिक बेहतर बनाने के लिए नई XUV की एक बड़ी रेंज पर जमकर काम कर रही है. महिंद्रा मोटर्स कंपनी साल 2024 के आख़िर में अपनी फस्ट बोर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी, XUV.e8 लॉन्च करने जा रही है. इसके अतिरिक्त, XUV300 फेसलिफ्ट, New XUV300 EV, 5-डोर Thar और अपडेटेड XUV400 को भीं अगले साल 2024 में इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी. महिंद्रा मोटर्स कंपनी अपनी प्रमुख एक्सयूवी, Mahindra XUV700 को भी साल 2024 में 6-सीटर वेरिएंट में पेश करेगी.

Image Credit : google.com

Mahindra XUV 700 नया 6-सीटर वेरिएंट:-

Mahindra XUV 700 मिड साइज XUV फिलहाल दो सीटिंग विकल्प 5-सीटर और 7-सीटर के साथ मार्केट में उपलब्ध है. जिसमें 7-सीटर मॉडल में एक बेंच-टाइप सीट दी गई है. एक्सयूवी सेगमेंट में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने के लिए, महिंद्रा कंपनी XUV 700 SUV को एक नए 6-सीटर मॉडल में भी लॉन्च करेगी. इस शानदार महिंद्रा XUV 700 के सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स दी जाएगी. अभी भारतीय बाजार में हुंडई अल्काजार और टाटा सफारी जैसी तगड़ी एसयूवी कंप्टीटर से मुकाबला करने के लिए ही महिंद्रा मोटर्स इसे 6-सीटर वेरिएंट के साथ लॉन्च करेगी.

Image Credit : google.com

Mahindra XUV 700 6-Seater टॉप वेरिएंट पर होगी बेस्ड:-

इसके अतिरिक्त, Mahindra XUV700 लाइन-अप को ऑटो-डिमिंग IRVM भी मिलेगा जो अब नाइट की ड्राइविंग के दौरान एक आवश्यक सुरक्षा सुविधा देने में सही होगी. इस शानदार एसयूवी में कूल्ड सीटें भी लगाईं जा सकती हैं, जो इसके दूसरे कंप्टीटर से काफ़ी मिलती जुलती हैं. 6-सीटर Mahindra XUV700 के टॉप-एंड वेरिएंट फीचर पर बेस्ड होने की काफ़ी उम्मीद है, जो ADAS तकनीक, मेमोरी और रिट्रैक्ट फ़ंक्शन के साथ साथ 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 360• कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड ORVMs, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, और भी कई अन्य कई बेहतरीन फीचर्स से लैस होगी।

 

Image Credit : google.com

Mahindra XUV 700 6-Seater पावरट्रेन:-

Mahindra XUV700 का 6-सीटर वर्जन वर्तमान 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन के साथ ही लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 197bhp की पॉवर और 380Nm का पीक टॉर्क और टर्बो डीजल इंजन दो स्टेट ऑफ ट्यून्स जनरेट करता है; 153bhp/360Nm और 182bhp/420Nm आऊटपुट पॉवर जेनरेट करता है. इस शानदार एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे.

 

LIC लाई दुनियां का सबसे शानदार और आकर्षक पेंशन प्लान, जीवन उत्सव में मिलेगा जीवन भर गारंटीड रिटर्न।

धमाकेदार पॉवर और फिचर्स के साथ आई न्यू Bajaj Pulsar NS 400, जानें अन्य फिचर्स.

तगड़े फीचर्स और बेहतरीन कैमरा के साथ iQOO 12 5G स्मार्टफोन लॉन्च, क़ीमत ₹52999.

अमीरी और गरीबी तय करती की हैं ये शानदार घड़ियां, हर अमीर चाहता है खरीदना। Most Popular Watch.

 

Leave a Comment