आज के करंट अफेयर्स :- Asian Games का समापन, वर्ल्ड मैंटल हेल्थ डे, भारत और सऊदी अरब के बीच ग्रीन हाइड्रोजन प्रॉजेक्ट ……….

आज के करंट अफेयर्स :- Asian Games का समापन, वर्ल्ड मैंटल हेल्थ डे, भारत और सऊदी अरब के बीच ग्रीन हाइड्रोजन प्रॉजेक्ट ……….

 

भारत और सऊदी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन समझोता हुआ, 19वा Asian Games का शानदार कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। इंडिया और श्रीलंका के बीच एक बार फिर से फेरी यात्रा सुविधा शुरु हुई है। इसके साथ ही पुरे दुनियाभर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया गया।

तो फिर चलो आज के ऐसे ही मुख्य करेंट अफेयर्स(जनरल नॉलेज) पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे विद्यार्थियो के लिए महत्वपूर्ण हैं…

——————–वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे

1. इंडिया और सऊदी अरब के बीच ग्रीन हाइड्रोजन प्रॉजेक्ट समझौता: 8 अक्टूबर 2023 को इंडिया और सऊदी अरब के बीच ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर अरब के रियाद मे MOU पर साइन किया गया। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में दोनों राष्ट्रों के बीच बिजली आदान-प्रदान करना है। इस ग्रीन हाइड्रोजन प्रॉजेक्ट के लिए 2.3 बिलियन डॉलर की राशि को दोनों राष्ट्रों ने मंजूरी दी है।

2. 12 वर्षो बाद भारत-श्रीलंका फेरी यात्रा सुविधा शुरु: 10 अक्टूबर 2023 को भारत और श्रीलंका के बीच फिर से फेरी यात्रा सुविधा शुरु कर दी गई है। भारतीय तट के नागपट्टिनम बंदरगाह से लेकर श्रीलंका के जाफना शहर में कांकेसंथुराई बंदरगाह तक यह नाव परिवहन सर्विस शुरु की गई है।
इस यात्रा सर्विस से 3 घंटे में भारत से श्रीलंका तक सुंदर सफर तय किया जा सकता है।
इस यात्रा को अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए 40 KG तक सामान मुफ़्त ले जाने की आज्ञा है। इससे पहले इसकी 1900 के आसपास अंग्रेजो के द्वारा शुरुआत की थी, बाद में भारत के चेन्नई से श्रीलंका के कोलंबो के तक इंडो-सीलोन एक्सप्रेस चलाई गई थी फिर इसे 1982 में श्रीलंकन आर्मी और तमिल विद्रोहियों के बीच गृहयुद्ध के बाद पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था।

————–Asian Games 2022 का समापन समाराेह:

3. वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे विश्व पुरी दुनियां मे आयोजन: 10 अक्टूबर 2023 को पुरी दुनियाभर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस बार की वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की थीम ‘मेंटल हेल्थ इज अ यूनिवर्सल ह्यूमन राइट’ थी।
इस विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को पहली बार वर्ष 1992 में UN और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हैल्थ की मुख्य पहल पर मनाया गया था। आपको बता दें वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) की सन 1948 मे स्थापना की गई थी।
वर्तमान में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) के मुख्य अध्यक्ष डॉ नासिर लोज़ा हैं।

4. Asian Games 2022 का समापन समाराेह: 8 अक्टूबर 2023 को चीन के हांगझू शहर में 19वें Asian Games का भव्य समापन हुआ। इस समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक के रुप में भारतीय हॉकी टीम के गोल कीपर पीआर श्रीजेश थे जिन्होंने भारतीय दल का नेतृत्व किया।
इंडिया ने Asian Games 2022 में टोटल 107 मेडल जीते, जिनमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत मेडल सारणी में चौथे नंबर पर रहा, जबकि चाइना पहले नंबर पर रहा।
जापान दूसरे और साउथ कोरिया ने तीसरे नंबर पर संतुष्ट किया। 19वें Asian Games में 45 देशों के 12,307 खिलाडियों ने 40 खेलों में हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया।
अब 2026 के Asian Games की मशाल और झंडे को अगले मेजबान जापान के आइची – नागोया के गवर्नर को सुपुर्द किया गया।

5. भारतीय शहरी बेरोजगारी दर में भारी गिरावट दर्ज: 9 अक्टूबर 2023 भारतीय सांख्यिकी मंत्रालय ने बेरोजगारी दर पर रिपोर्ट जारी की हैं । भारतीय सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत की शहरी बेरोजगारी दर एक साल के सबसे निचले लेवल पर आ गई है। भारतीय सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार 2023-24 वित्त वर्ष के अप्रैल-जून में शहरी बेरोजगारी दर घटकर 6.6% ही रह गई है। इससे पहले जनवरी-मार्च के सर्वे में शहरी बेरोजगारी दर 6.8% थी।

 

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की इंडियन गवर्नमेंट और पंजाब के CM भगवत मान को धमकी: कहा वो भी हमास के इजराइल पर हमले से सबक ले! नहीं तो….

150 किलोमीटर की धाकड़ रेंज के साथ Bajaj ने पेश की इलैक्ट्रिक पल्सर बाइक, कम कीमत में आज ही लाए घर!

75km के सुपर माइलेज वाली हीरो के इस बाईक ने मार्केट में तहलका मचाया। सिर्फ़ 10000₹ मे घर ले जाए Hero Splendor Plus XTEC।

Leave a Comment