
Google ने अपने हैवी सेगमेंट स्मार्टफोन सीरीज़ में एक नया धमाका कर दिया है. Google Pixel 9 Pro यह स्मार्टफोन न सिर्फ कैमरा के शौकीनों को आकर्षित करता है, बल्कि परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में भी टॉप लेवल पर है। जब भी हम हैवी सेगमेंट स्मार्ट फ़ोन की बात करते है तो हमारा ध्यान हैवी बॉडी के तरफ देखते हे। परन्तु गूगल ने ये पूरी सोच को ही बदल के रखदिया है। Google Pixel 9 Pro एक ऐसा एक कॉम्पेक्ट फ़ोन है जिसका दूसरा वर्जन Google Pixel 9 Pro Xl के रूप में उपलब्ध है।
Google Pixel 9 Pro का डिज़ाइन और डिस्प्ले – प्रीमियम लुक और शानदार स्क्रीन क्वालिटी
Google Pixel 9 Pro का डिज़ाइन पहले के सभी Pixel फोनों से बिल्कुल अलग और ज्यादा प्रीमियम है। इस बार Google ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक नया यूनिक कैमरा मॉड्यूल पेश किया है। जो इसे प्रोफेशनल और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। एलुमिनियम फ्रेम और Gorila Glass बैक इसके डिज़ाइन को एक दमदार और लक्ज़री फिनिश प्रदान करने में सक्षम है।
Pixel 9 Pro में आपको मिलता है एक शानदार 6.3-inch (161 mm) Super Actua display (LTPO), जो QHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले न केवल स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूद बनाता है, और बल्कि HDR10+ सपोर्ट और 2000 nits (HDR) to 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ किसी भी लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
Google Pixel 9 Pro का Always-On Display और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसे और अधिक एडवांस बनाते हैं। Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन इसे स्क्रैच और गिरने से भी सुरक्षित रखती है। यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें शानदार स्क्रीन क्वालिटी और प्रीमियम डिज़ाइन हो, तो Pixel 9 Pro आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। Pixel 9 pro में आपको 24-bit Depth और 16 million colours के साथ आता है जो की आपकी अँधेरे में भी आप को ब्रिटनेस का कोई इशू नहीं आएगा।
Google Tensor G4: पावरफुल प्रोसेसर और दमदार परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन
Pixel 9 Pro को ताकत देता है नया और अपग्रेडेड Google Tensor G4 चिपसेट, जो पूरी तरह से गूगल द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह प्रोसेसर न सिर्फ फास्ट स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है, बल्कि AI और मशीन लर्निंग बेस्ड टास्क में भी बेमिसाल प्रदर्शन करता है। Tensor G4 की बदौलत Pixel 9 Pro में अब रियल-टाइम ट्रांसलेशन, स्मार्ट कैमरा प्रोसेसिंग और एडवांस्ड वॉयस रिकग्निशन जैसे फीचर्स और भी तेज़ी से काम करते हैं।

इस प्रोसेसर के साथ 12GB तक की LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है, जिससे हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में कोई भी लैग महसूस नहीं होता। साथ ही यह चिपसेट बैटरी एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाता है, जिससे आपको पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। Tensor G4 का GPU भी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग में तगड़ी परफॉर्मेंस देता है, जो गेमिंग लवर्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। कुल मिलाकर, Google Pixel 9 Pro का Tensor G4 प्रोसेसर इसे 2025 का सबसे स्मार्ट और पावरफुल एंड्रॉइड फोन बना देता है।
Pixel 9 Pro में आपको 16 GB RAM और 256 GB का स्टोरेज मिलता है। बल्कि Pixel 9 Pro XL में आपको 16 GB RAM, 256 GB एंड 512 GB का स्टोरेज मिलता है। दोनों स्मार्ट फ़ोन में आपको Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेस्सोर का भी लाभ मिलता है जो की एक दमदार स्मार्टफ़ोन बनाता है।
Pixel 9 Pro का पावरफुल कैमरा – लो लाइट से लेकर 5X Zoom तक सब कुछ परफेक्ट

Google Pixel 9 Pro में दिया गया है एक दमदार 50 MP का Octa PD wide camera जो GN2 सेंसर के साथ आता है और शानदार डिटेलिंग के साथ फोटो कैप्चर करता है। इसमें 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 5X ऑप्टिकल ज़ूम और 30X डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट करता है।
Google का नया AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग लो-लाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट मोड, और मूविंग सब्जेक्ट ट्रैकिंग को और भी बेहतर बनाता है। Pixel 9 Pro का NightSight अब पहले से तेज और ज्यादा डिटेल्स के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है, जिससे रात में भी तस्वीरें साफ और नैचुरल दिखती हैं। वीडियो के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है। Pixel 9 Pro में 4K 60fps और 1080p 240fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलता है, साथ ही नया Cinematic Blur Mode वीडियो को DSLR जैसा टच देता है। कुल मिलाकर, Pixel 9 Pro का कैमरा सिस्टम फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक ड्रीम डिवाइस है – जो जेब में प्रोफेशनल कैमरा का काम करता है।
Google Pixel 9 pro का दमदार बैटरी बैकअप और स्मार्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी
Pixel 9 Pro में आपको मिलती है एक पावरफुल 4500mAh की बड़ी बैटरी or Pixel 9 pro XL में आपको 5060mah बेट्टेरी का दमदार मेल, जो आपको पूरे दिन का शानदार बैकअप देती है, चाहे आप सोशल मीडिया चला रहे हों या आप गेमिंग कर रहे हों या वीडियो रिकॉर्डिंग सब पूरा स्मूथली वर्क करेगा। Tensor G4 चिपसेट की एनर्जी एफिशिएंसी और Android 15 के बैकग्राउंड मैनेजमेंट फीचर्स के चलते यह डिवाइस पावर का स्मार्ट इस्तेमाल करता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती।
चार्जिंग की बात करें तो Pixel 9 Pro में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे 30 मिनट में करीब 55% बैटरी चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं, जिससे आप दूसरे डिवाइसेज़ को भी वायरलेस चार्ज कर सकते हैं। USB Type-C 3.2 पोर्ट के जरिए चार्जिंग के साथ-साथ डेटा ट्रांसफर भी फास्ट होता है। साथ ही, Google का अडाप्टिव चार्जिंग फीचर बैटरी हेल्थ को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है।
Google Pixel 9 Pro की कीमत और उपलब्धता – भारत में कब और कितने में मिलेगा?
Pixel 9 Pro की ग्लोबल लॉन्चिंग की पुष्टि हो चुकी है और इसे अक्टूबर 2025 में बाजार में उतारा जाएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग भी लगभग इसी समय होने की संभावना है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और गूगल स्टोर जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध रहेगा। साथ ही, चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप्स पर भी इसकी बिक्री शुरू की जाएगी।भारत में इसकी कीमत अराउंड Rs 99,999/- रहने की सम्भावना है।
